इंटरनेशनल यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस में महिला डॉक्टर को प्रजेंटेशन देते आया कार्डियक अरेस्ट , आईसीयू में हालत स्थिर

इंदौर

इन्दौर | एक सनसनीखेज घटना के चलते इन्दौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस में उस समय हड़कंप मच गया जब मैंगलोर की डॉक्टर श्रीन बुटोले को मंच पर संबोधन देते समय अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया, उन्हें कांफ्रेंस में मौजूद डाक्टरों ने तत्काल सीपीआर देकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर है। प्राप्त जानकारी अनुसार डॉक्टर श्रीन बुटोले उम्र चालीस साल मैंगलोर से इंदौर आई थीं और इंटरनेशनल यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस में भाग ले रही थीं। घटना के वक्त वे कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही थीं। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बता दें कि इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस इंटरनेशनल कांफ्रेंस में देश-विदेश के यूरोलॉजिस्ट शामिल हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम रोक दिया गया।