राजबाड़ा पर पीएम ई बस से हादसा, एक की मौत तीन घायल, आक्रोशित लोगों ने बस फोड़ी

इंदौर ताज़ा खबर

इन्दौर | एक दर्दनाक हादसे में शहर के व्यस्ततम राजवाड़ा क्षेत्र में 21 साल बाद शुरू हुई सरकारी बस ने एक की जान ले ली और तीन घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर बस जप्त की है। हादसा ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर रख दिया जाना बताया जा रहा है जिसके कारण बस आगे चली गई ओर उसने पहले एक ऑटो को टक्कर को मारते हुए फुल की रेड़ी वाले पर बस चढ़ा दी। हादसे में बस के नीचे आने के कारण तीन लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया है। हादसे के बाद पुलिस पहुंची थी लेकिन तब तक आरोषित लोगों ने बस मिस्टर जमकर तोड़फोड़ कर डाली। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो अब सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। हादसे के बाद राजबाड़ा पर मौजूद लोगों ने बस में बैठी सवारियों को बाहर निकाला। इसके बाद भीड़ ने बस पर ईंट-पत्थरों से पथराव कर तोड़फोड़ करते उसके कांच फोड़ दिए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक चली बस ने सड़क पर खड़े ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी। टक्कर लगने से ऑटो ड्राइवर बाहर गिर गया और बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऑटो के पास थैली बेचने वाला एक युवक खड़ा था। बस ने उसे भी बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं, एक अन्य युवक को भी चोट आई है। लोगों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी।
वहीं सोशल साइट्स पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में चौराहे पर कुछ लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। पास में एक ऑटो रिक्शा भी खड़ा है। इसी दौरान तेज रफ्तार में बस आती है और चार लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है। बस की टक्कर से ऑटो ड्राइवर नीचे गिरता दिखाई देता है।
मौके पर पहुंचे एएसपी दिशेष अग्रवाल के अनुसार राजबाड़ा पर नगर सेवा का बस स्टैंड है। यहां एमपी-ए-सेवा की बस खड़ी थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर आगे बढ़ी और पूजा सामग्री की दुकानों की ओर चली गई। रास्ते में कुछ लोग बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद बस ड्राइवर ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मामले में मुकदमा कायम किया जाएगा। जांच में ड्राइवर या किसी अन्य व्यक्ति की गलती सामने आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की जाएगी।