‘गंगा माई की बेटियां’ में सिद्धू का किरदार निभा रहे शीज़ान खान, जो रवि दुबे और सरगुन मेहता के ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट के शो का हिस्सा हैं, कहते हैं कि कहानी में नए ट्विस्ट लाना बहुत ज़रूरी है। उनके अनुसार, इससे न सिर्फ कहानी मजबूत होती है, बल्कि एक्टर को अपने किरदार में नई चीज़ें खोजने का मौका भी मिलता है।“ट्विस्ट आते ही सेट की एनर्जी अपने-आप बढ़ जाती है। एक एक्टर के रूप में यह आपको और सतर्क कर देता है, क्योंकि कहानी की गति तुरंत बदल जाती है। इससे परफॉर्मेंस ताज़ा रहती है और बोरियत नहीं होती। कहानी में नयापन आता है और दर्शक भी ज्यादा जुड़े रहते हैं।”अचानक आने वाले मोड़ एक्टर के लिए चुनौतीपूर्ण होते हैं, और यही चीज़ काम को रोमांचक बनाती है।

