राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बनी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का टीज़र हाल ही में जारी किया गया। यह फिल्म संघ की सौ वर्षों की यात्रा, उसके विचार और सामाजिक योगदान को केंद्र में रखकर बनाई गई है।साल 2025 में संघ ने अपने 100 वर्ष पूरे किए। इसी ऐतिहासिक पड़ाव को आधार बनाकर यह फिल्म तैयार की गई है। ‘शतक’ उस लंबे सफर की कहानी प्रस्तुत करती है, जिसने देश के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को गहराई से प्रभावित किया है। हाल ही में आरएसएस के दिल्ली स्थित कार्यालय केशव कुंज से इस फिल्म के गीत ‘भगवा है अपनी पहचान’ का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत द्वारा किया गया। इस गीत को प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज़ दी है।

