द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन हाउस से आने वाली फिल्म है।डर, गुस्से और सच्चाई से भरे हर फ्रेम के साथ द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का टीज़र पहले चैप्टर से कहीं ज्यादा तीखा और गंभीर संकेत देता है। नेशनल अवॉर्ड विजेता कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की दर्दनाक कहानी सामने लाती है, जिनका किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि उनकी ज़िंदगी कैसे एक खौफनाक मोड़ लेती है ।जो भरोसे, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव से शुरू होता है, वह जल्द ही छल, नियंत्रण और फंसाए जाने की डरावनी कहानी बन जाता है। टीज़र साफ दिखाता है कि कैसे प्यार को हथियार बनाया जाता है, पहचान छीनी जाती है और आस्था को जंग का मैदान बना दिया जाता है।

