‘शबद – रीत और रिवाज़’ छह एपिसोड की दिल को छू लेने वाली बेहद शानदार कहानी है, जिसमें बाप-बेटे के रिश्ते के पीछे छिपे जज्बातों, पुरानी और नई पीढ़ी के अरमानों और अपनी दिल की आवाज़ सुनने के लिए जरूरी हिम्मत को बड़ी संजीदगी से दिखाया गया है। पंजाब के सतरंगी और सदियों पुराने परंपरा को संजोकर रखने वाले माहौल पर आधारित, शबद– रीत और रिवाज़ की कहानी घुप्पी सिंह (मिहिर आहूजा) के इर्द-गिर्द घूमती है। जो घुप्पी साल का लड़का है जो बचपन से ही हकलाकर बात करता है, और जिसके ख्वाब उसके खानदानी रीति-रिवाजों और पुरानी परंपराओं को चुनौती देते हुए चुपचाप अपनी एक अलग राह बनाते हैं।

