शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ के कलाकार आरती बिराजदार (वैदेही), अंकिता बहुगुणा (अनुप्रिया) और गौरव बाजपेयी (अभिजीत) ने अपनी छुट्टी को खास तरीके से बिताने का फैसला किया। तीनों कलाकार अपने होस्टल से बाहर निकले और कोल्हापुर के एक गणपति पंडाल में दर्शन के लिए पहुँचे। आरती ने कहा, “शूटिंग की वजह से हमें आमतौर पर ज्यादा खाली समय नहीं मिल पाता। जब भी छुट्टी मिलती है, हम ज्यादातर होस्टल में आराम करते हैं या आसपास की जगहों पर घूमने निकल जाते हैं। लेकिन, गणपति के दौरान छुट्टी मिली, तो हम सभी ने बाहर जाने और गणपति पंडाल में दर्शन करने का फैसला किया। हम कोल्हापुर के श्री मरगाई गली मंडल गए। वहाँ जिस खूबसूरती से गणपति उत्सव मनाया जा रहा था, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। सबसे ज्यादा मेरा ध्यान उस बोर्ड ने खींचा, जिसमें भक्तों से सामान्य प्रसाद या चढ़ावे की जगह किताबें और पेन लाने की अपील की गई थी।”

