अंतरराष्ट्रीय अभिनेत्री शीना चौहान ने हाल ही में ऑस्कर नाइट की एक पुरानी याद साझा करते हुए ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी एक खास तस्वीर पोस्ट की। इस थ्रोबैक फोटो में दोनों कलाकार मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह Academy Awards के दौरान ली गई थी।कुछ साल पहले शीना चोहान लॉस एंजेलिस में अपनी हॉलीवुड फिल्म Nomad की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म का निर्देशन Taron Lexton ने किया है, जो Mission: Impossible फ्रेंचाइज़ से जुड़े अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उसी दौरान ऑस्कर सीजन के जश्न के बीच शीना की मुलाकात प्रियंका चोपड़ा से हुई।

