करता था होस्टल, कालेज में विद्यार्थियों को नशा सप्लाई
इन्दौर एक साहसी महिला ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ कदम उठाते हुए अपने ही पति को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। महिला ने सीधे पुलिस कमिश्नर को ही अपने पति द्वारा किए जा रहे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के बारे में सूचित किया। महिला ने बताया कि उसका पति घर से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। सूचना पर कमिश्नर ने तुरंत कार्रवाई करते संबंधित थाना पुलिस को आदेश दे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे जांच कार्रवाई की जा रही है। घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी अनुसार महिला पेशे से अकाउंटेंट है, उसने समाज और परिवार को नशे के चंगुल से बचाने के लिए अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने सीधे इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को फोन किया और उन्हें अपने घर में चल रहे अवैध कारोबार की जानकारी दी। महिला के अनुसार उसका पति बुद्ध किरण काफी समय से घर से ही गांजा और स्मैक बेचने का काम कर रहा था। और इसमें सबसे गंभीर तथा खतरनाक बात यह कि वह क्षेत्र के कॉलेज और हॉस्टल के छात्र-छात्राओं को भी नशा सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी बुद्ध किरण भिड़े को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी जो एक निजी संस्थान में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि उसका पति बुद्ध किरण काफी समय से घर से ही गांजा और स्मैक बेचने का काम कर रहा था। वह क्षेत्र के कॉलेज और हॉस्टल के छात्र-छात्राओं को भी नशा सप्लाई करता था। वह पति की इन गतिविधियों से काफी समय से परेशान थी। महिला ने सूचना कमिश्नर को की थी जिस पर पुलिस कमिश्नर ने तुरंत एक्शन लिया और कमिश्नर के निर्देश पर मल्हारगंज पुलिस की टीम ने महिला द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से आरोपी बुद्ध किरण भिड़े को गिरफ्तार किया और उसके पास से नशीले पदार्थ (गांजा और स्मैक) बरामद किए। पुलिस अब इस मामले में यह जांच कर रही है कि आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग इस गिरोह में शामिल हैं और वह नशा कहाँ से लाता था। यह घटना इंदौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनी है, जहाँ एक जागरूक नागरिक ने परिवार से ऊपर सामाजिक जिम्मेदारी को रखा।

