भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की जयंती पर मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री शुक्ल की जन्म जयंती पर 10 फरवरी को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, पूर्व विधायकगण, विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा, स्वर्गीय श्री शुक्ल की सुपुत्री विनीता वाजपेई सहित विधानसभा के बड़ी संख्या में अधिकारी व/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

