01 ट्रक टीन, लोहे की जाली, आयरन एंगल व गुमठी, ठेले आदि को जप्त भी किया
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही की
भोपाल । नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण अमले ने एनजीटी के आदेशानुसार जिला प्रशासन, झील संरक्षण प्रकोष्ठ की संयुक्त कार्यवाही में सहयोग करते हुए भदभदा चौराहे से प्रेमपुरा घाट तक 05 टपरे, 03 टीन शेड, 01 टीन, लोहे की जालियों से बना अस्थाई बाड़े को हटाकर 01 ट्रक टीन, लोहे की जाली, आयरन एंगल, 04 गुमठी, 10 ठेले जप्त किये। निगम के अतिक्रमण निरोधक दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध बनें चबूतरे, शेड आदि को तोड़ा तथा सड़कों, फुटपाथों आदि पर लगी सब्जी, फल-फ्रूट, मोजे, कपड़े आदि की दुकानें व दुकानों के बाहर रखा सामान, आवागमन में बाधक दो पहिया, चार पहिया वाहन, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, बोर्ड, स्टूल, कुर्सी सहित अन्य अतिक्रमणों को हटाया जबकि ठेले, पान पार्लर, तराजू, टीन का शेड, 01 कंडम जिप्सी आदि को भी जप्त किया।
निगम आयुक्त के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सोमवार को एनजीटी के आदेशानुसार जिला प्रशासन, झील संरक्षण प्रकोष्ठ की संयुक्त कार्यवाही में सहयोग करते हुए भदभदा चौराहे से प्रेमपुरा घाट तक 05 टपरे, 03 टीन शेड, 01 टीन, लोहे की जालियों से बना अस्थाई बाड़े को हटाकर 01 ट्रक टीन, लोहे की जाली, आयरन एंगल, 04 गुमठी, 10 ठेले जप्त किये। इसके अतिरिक्त निगम अमले ने कोलार खाटूश्याम मंदिर, कोलार जोन-18, नीलबड़, जवाहर चैक मण्डी, लिंक रोड नं0-1,2,3, न्यू मार्केट रंगमहल, जवाहर चैक, वार्ड-31 नूतन मार्केट, शाहपुरा शिवाय काम्पलेक्स, एम.पी. नगर जोन-1, आईएसबीटी, चेतक ब्रिज, निजामुद्दीन टी पाईंट, रायसेन रोड, अवधपुरी, प्रभात चैराहा अशोका गार्डन, सेमरा, रेतघाट, पालिटेक्निक, जहांगीराबाद शब्बन चैराहा, बुधवारा एमएलबी कालेज, हमीदिया अस्पताल, काला दरवाजा, भोपाल गेट, गोलघर, लालघाटी सिंगारचैली आदि क्षेत्रों में भी अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही की। निगम अमले ने अवधपुरी श्रीराम कालोनी में 04 घरों के सामने लगी अवैध जाली-फेसिंग, लालघाटी सिंगारचैली सड़क से 02 अवैध शेड, सेमरा वार्ड-38 में 10 घरों के सामने अवैध रूप से बनें चबूतरे तथा नूतन मार्केट में 01 अवैध टीन शेड तोड़ा तथा इसके साथ ही आवागमन में बाधक बुधवारा एमएलबी कालेज ग्राउण्ड पर खड़े 14 चार पहिया वाहनों को हटाया तथा विभिन्न क्षेत्रों से सब्जी, फल-फ्रूट, मोजे, कपड़े आदि की दुकानें व दुकानों के बाहर रखा सामान, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, बोर्ड, स्टूल, कुर्सी सहित अन्य अतिक्रमणों को हटाया जबकि 07 ठेले, 02 पान पार्लर, 04 तराजू, 01 टीन का शेड, 01 कंडम जिप्सी आदि को जप्त किया।

