संजय मिश्रा ने की बाबिल खान की  तारीफ 

मनोरंजन

संजय मिश्रा ने हाल ही में चैट शो के दौरान अभिनेता बाबिल खान की खुलकर तारीफ की। वह अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म वध 2 के प्रमोशन के सिलसिले में शो पर मौजूद थे। बातचीत के दौरान जब बाबिल का ज़िक्र आया, तो संजय मिश्रा ने उनकी तुलना उनके दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता इरफान खान से की, जो अपने आप में बड़ी तारीफ मानी जा रही है।संजय मिश्रा ने कहा, “बड़ा क्यूट लगता है यार। कभी-कभी यंग इरफान भाई, एनएसडी वाले लगते हैं।”संजय मिश्रा जैसे अनुभवी अभिनेता की यह बात खास मायने रखती है। इरफान खान को भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिना जाता है।