एक्टर राजपाल यादव ने 9 करोड़ रुपये के cheque bounce केस में तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। यह उनके चल रहे कानूनी और आर्थिक संघर्षों का एक और कठिन पड़ाव है। सरेंडर से पहले उन्होंने भावुक होकर कहा था, “सर, क्या करूं?”—जो उनकी बेबसी को दिखाता है।इस खबर के सामने आने के बाद फ़िल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया में कई तरह की प्रतिक्रियाएँ शुरू हो गईं। इसी बीच बालाजी के Hoonur के टैलेंट हेड मोहम्मद नागामन लतीफ़ ने खुलकर कहा कि राजपाल को मिल रहा अधिकांश समर्थन सिर्फ “PR स्टंट” है, असली मदद नहीं।लतीफ़ ने कहा कि राजपाल की कानूनी परेशानियाँ अचानक नहीं आई हैं।“राजपाल यादव की खबर एक साल से चल रही है। कोर्ट की सुनवाई भी महीनों से जारी थी। उन्हें पहले ही चेतावनी दी गई थी कि आदेश नहीं मानने पर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। ये नई खबर नहीं है, पहले भी सामने आ चुकी है—सब जानते थे,” उन्होंने कहा।

