एक्ट्रेस अश्मिता बख्शी को ‘108 बेस हॉस्पिटल – उरी’ शो का कॉन्सेप्ट पसंद आया और उन्होंने इसमें काम करने का फैसला किया। इस शो को चुनने की वजह बताते हुए वह कहती हैं,”मेरा रोल एक नर्स का है जो आर्मी में मेजर भी है। ‘108 बेस हॉस्पिटल – उरी’ श्रीनगर के एक असली हॉस्पिटल ’92 BH श्रीनगर’ से प्रेरित है। यह शो ऐसे हॉस्पिटल में काम करने वाले आर्मी डॉक्टर्स, नर्सों और ऑफिसर्स की ज़िंदगी पर आधारित है अनीता सोलंकी कहती हैं, “नर्स का रोल करना मेरे पहले किए गए रोल्स से काफ़ी अलग था, इसलिए हमें ठीक से तैयारी करनी पड़ी। जैसे डॉक्टर्स का एक खास प्रोटोकॉल और बॉडी लैंग्वेज होती है, वैसे ही नर्सों के काम करने का भी अपना तरीका होता है। अश्मिता मानती हैं कि इतने लंबे फ़ॉर्मेट वाले टेलीविज़न शो में यह उनका पहला अनुभव है। “यह आम डेली सोप की तरह ड्रामैटिक नहीं है। मुझे लगता है कि टेलीविज़न पर ऐसा शो पहली बार आया है क्योंकि यह आम टीवी शो जैसा नहीं लगता। इसका फ़ॉर्मेट फ़िल्म जैसा है और इसे बहुत अलग तरीके से शूट किया गया है।

