अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बन रही बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ सबसे एक्साइटिंग थिएटर रिलीज़ में से एक बनने की तैयारी में है। निखिल द्विवेदी द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है क्योंकि इसमें देखने लायक स्टार कास्ट है। फिल्म में बॉबी देओल एक बहुत ही इंटेंस और पहले कभी न देखे गए अवतार में नज़र आएंगे, जिसने उन्हें अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकलने के लिए मजबूर कर दिया है।*’बंदर’ में अपने रोल के बारे में बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा,* “हर एक्टर कुछ अलग करना चाहता है, क्योंकि एक इमेज सेट हो जाती है और उससे बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है, हम टाइपकास्ट हो जाते हैं। मैं भी इस दौर से गुज़रा हूँ, लेकिन अब मुझे कहना पड़ेगा कि यह फिल्म करना मेरे कंफर्ट ज़ोन से बिल्कुल बाहर था, मैंने अपनी झिझक को एक तरफ रखा और बेझिझक होकर यह फिल्म की।”

