असम की ज़मीन से उठी ‘बिहू अटैक’ की गूंज

मनोरंजन

असम की मिट्टी, बिहू की रौनक और देशभक्ति की गहरी भावना, इन तीनों को एक सशक्त कहानी में पिरोती फिल्म बिहू अटैक इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। असम के सबसे बड़े और पवित्र त्योहार बिहू की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म सिर्फ़ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, राष्ट्रीय सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान की भावनात्मक अभिव्यक्ति है।प्रोड्यूसर प्रबीर कांता साहा की यह महत्वाकांक्षी फिल्म असम की ज़मीनी हकीकत को बेहद संवेदनशील और प्रभावशाली तरीके से सामने लाती है। बिहू के उल्लास और रंगों के बीच रची गई यह कहानी देशप्रेम, मानवीय संवेदनाओं और रोमांचक घटनाक्रम का संतुलित संगम है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करती है।