फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी हो गया है। इस ट्रेलर को बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की प्रभावशाली आवाज़ ने दर्शकों के लिए और भी खास बना दिया है। उनकी आवाज़ ट्रेलर में न सिर्फ गहराई और भाव जोड़ती हैं बल्कि दर्शकों में देशभक्ति का भाव भी जागृत करती है।ट्रेलर में त्याग, संघर्ष और राष्ट्र-प्रथम की भावना से जुड़ी 100 साल की यात्रा को दिखाया गया है। यह उन लोगों को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने अनुशासन, सेवा और समर्पण के साथ समाज और देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया।यह फिल्म एक ऐसी विचारधारा की कहानी है, जिसे कभी समय के साथ समाप्त हो जाने वाला माना गया था। लेकिन वह हर पीढ़ी के साथ और अधिक सशक्त होती गई। गुरुजी एम. एस. गोलवलकर जी के शब्दों से प्रेरित होकर फिल्म दिखाती है कि संघ को ‘समय की तरह अटूट’ माना गया है। लोगों को जोड़ना इस यात्रा का मुख्य आधार रहा।

