रीत को निभाते हुए प्यार का मतलब समझ में आया

मनोरंजन

शो ‘जाने अनजाने हम मिले’, जिसमें भरत अहलावत राघव और आयुषी खुराना रीत के किरदार में नजर आ रहे हैं, । जहां राघव का किरदार गुस्से और बीते हुए दर्द से जूझता दिखता है, वहीं रीत ठहराव वाली, समझदार और सच्चे रिश्तों पर भरोसा करने वाली है। आयुषी खुराना ने बताया कि रीत का किरदार निभाते हुए उन्होंने प्यार को नए नजरिए से समझा और ये सीख उनकी असल जिंदगी में पति सूरज कक्कड़ के साथ रिश्ते में भी झलकती है।आयुषी खुराना ने कहा कि रीत को निभाते हुए उन्हें प्यार का असली मतलब समझ में आया। उन्होंने बताया, “शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ ऑन एयर होने के सिर्फ एक महीने में ही मेरी शादी मेरे पार्टनर सूरज से हो गई थी। सब कुछ जैसे सपना-सा लग रहा था। स्क्रीन पर रीत जिन हालात से गुजर रही थी, वैसे ही जज़्बात मैं अपनी असल जिंदगी में भी महसूस कर रही थी।