बहुचर्चित फ्रेंचाइज़ी भूल भुलैया 3 से जुड़ने के बाद रोज़ सरदाना अब अपने करियर की अगली रोमांचक उड़ान भर चुकी हैं। इस बार उनका ठिकाना है महाराष्ट्र का खूबसूरत शहर नासिक, जहां वह Jesse Lever के साथ एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। हरी-भरी वादियों और मनमोहक लोकेशंस के बीच फिल्माए जा रहे इस शेड्यूल को कहानी का अहम हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि कथा से जुड़े विवरण गोपनीय रखे गए हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो रोज़ इस बार एक जीवंत और ऊर्जावान किरदार में नजर आएंगी, जो उनके अभिनय के नए आयाम दर्शकों के सामने खोलेगा।रोज़ कहती हैं, “नासिक की ऊर्जा सचमुच खास है। यहां शूटिंग करना एक खूबसूरत अनुभव है, और जेसी के साथ काम करना बेहद सहज और मज़ेदार रहा।” लगातार विविध प्रोजेक्ट्स चुनते हुए रोज़ सरदाना अपने अभिनय सफर को मजबूती से आगे बढ़ा रही हैं।

