नेटफ्लिक्स के कैप्टिव रियलिटी शो, लॉक अपः सच या सज़ा में, जिसने पहले दिन से ही दर्शकों को बांधकर रखा। छः हफ्तों तक इमोशनल कॉन्फेशन, चार्जशीट, जबरदस्त टकराव, बदलती डायनामिक्स और यादगार रिडेंप्शन के बाद नेटफ्लिक्स और बालाजी टेलीफिल्म्स के रिकॉर्ड-ब्रेकिंग कैप्टिव रियलिटी शो, लॉक अपः सच या सज़ा को अपना विनर मिल गया। सीज़न के सबसे मुश्किल टास्क, लगातार स्क्रूटनी और बदलती डायनामिक्स के सफर में आगे बढ़ते हुए श्रेया कालरा ने साबित कर दिया कि ऑथेंटिसिटी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उन्होंने लॉक अपः सच या सज़ा की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

