नेहा कक्कड़ की आवाज़ में ‘खास तोहफा

मनोरंजन

योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। करीब एक साल से इस कहानी ने भारतीय दर्शकों को जोड़े रखा है और अब इसे अपना एक फिल्मी गाना भी मिल गया है। ‘स्प्लिट्सविला’ और फिर ‘लॉक अप’ जैसे   रियलिटी शो से लोकप्रिय हुई यह जोड़ी अब एक म्यूजिक वीडियो ‘ना पुष्दे’ के लिए फिर से साथ आई है। प्लेडीएमएफ और वर्जिन म्यूजिक इंडिया द्वारा पेश किए गए इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी खूबसूरत आवाज़ दी है।‘’ना पुष्दे’  के म्यूजिक वीडियो में खूबसूरत जगहों के बीच योगेश और आकांक्षा की प्यारी और चुलबुली केमिस्ट्री देखने को मिलती है। वीडियो में आकांक्षा पारंपरिक कश्मीरी कपड़ों में भी नजर आ रही हैं, जिसने उनके फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आकांक्षा कहती हैं, “दर्शकों ने योगेश और मुझे जितना प्यार दिया है, हम उन्हें बदले में कुछ खास देना चाहते थे और ‘’ना पुष्दे’ ’ इसके लिए बिल्कुल सही है।