“लाफ्टर शेफ्स” में जज और होस्ट के रूप में नजर आ रहे शेफ हरपाल सिंह सोखी 2025 को कृतज्ञता, विनम्रता और आत्मचिंतन के भाव के साथ याद कर रहे हैं। इस साल के लिए वह किस बात को लेकर सबसे ज्यादा आभारी हैं, इस पर बात करते हुए वह कहते हैं, “मैं ईश्वर का दिल से शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह जीवन दिया। यह साल हम सभी के लिए काफी मुश्किल रहा। मैं ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ के लिए भी बहुत आभारी हूं। वहां के लोग अब मेरे परिवार जैसे हो गए हैं।”वह खास तौर पर भारती का जिक्र करते हुए भावुक हो जाते हैं। शेफ हरपाल कहते हैं,“खासकर भारती। वह सबसे प्यारी और सबसे मेहनती इंसान हैं, जिनसे मैं अब तक मिला हूं। फिलहाल वह अपने नन्हे से बेटे के जन्म के बाद ब्रेक पर हैं और सेट पर उनकी बहुत याद आती है। मैं दिल से चाहता हूं कि वह जल्द वापस आएं।”

