जैकलीन ने बिखेरा जलवा

मनोरंजन

 ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 में दमदार परफॉर्मेंस, यादगार पल और फैंस की जबरदस्त ऊर्जा ने इस शाम को और भी खास बना दिया। फैनटरटेनमेंट की भावना के साथ यह अवॉर्ड नाइट एक ऐसे शानदार जश्न में बदल गई, जहां एंटरटेनमेंट, ग्लैमर और सिनेमा की चमक पूरे शबाब पर नजर आई।इस भव्य शाम में ग्लैमर और रोमांच का तड़का लगाते हुए जैकलीन फर्नांडिस ने मंच पर एक शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। स्टेज पर अपनी मौजूदगी से हर बार दर्शकों को बांध लेने वाली जैकलीन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह इंडस्ट्री की सबसे दमदार परफॉर्मर्स में से एक क्यों मानी जाती हैं। सिल्वर स्टडेड आउटफिट में सजी जैकलीन ने अपनी जबरदस्त एनर्जी और शानदार डांस मूव्स से मंच को रोशन कर दिया।