नोरा फतेही ने किया मंत्रमुग्ध

मनोरंजन

ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 के साथ एक भव्य शाम का आयोजन किया। सितारों से सजी इस खास रात में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम एक साथ नजर आए। दमदार परफॉर्मेंस, यादगार पल और फैंस की जबरदस्त ऊर्जा ने इस शाम को और भी खास बना दिया। फैनटरटेनमेंट की भावना को आगे बढ़ाते हुए यह अवॉर्ड नाइट एक ऐसे भव्य जश्न में बदल गई, जहां एंटरटेनमेंट, ग्लैमर और सिनेमा की चमक पूरे शबाब पर नजर आई।इस भव्य शाम में शान और नॉस्टैल्जिया का खास रंग भरते हुए ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने एक ऐसी परफॉर्मेंस दी जिसने दर्शकों को सीधे बॉलीवुड के सुनहरे दौर में पहुंचा दिया। अपनी शानदार स्टेज प्रेज़ेंस और बेहतरीन डांस के लिए जानी जाने वाली नोरा ने इस बार एक अलग अंदाज में फैंस को सरप्राइज दिया। उनकी यह खास परफॉर्मेंस हिंदी सिनेमा के कुछ बेहद लोकप्रिय रेट्रो गानों को समर्पित थी।