डॉ बसंत मिश्रा को लाइफ टाइम अचीवमेंट एक्सिलेंस अवार्ड

मध्य प्रदेश

जबलपुर । कुरुक्षेत्र में आयोजित 8 वे हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के अंतरराष्ट्रीय मंच पर श्री सोमनाथ सचदेवा कुलपति कुरुक्षेत्र वि वि, स्वामी ज्ञाननंद अंतरराष्ट्रीय गीता मनीषी, ललित बत्रा, अध्यक्ष, हरियाणा मानव आयोग, मोरक्को एंबेसी के वालिद हासवी, वियतनाम के प्रो. चोबाद क्यू, ओ माय गॉड के फिल्म निदेशक उमेश शुक्ला द्वारा नगर के वरिष्ठ वन्यजीव फोटोग्राफर व फोटो पत्रकार डॉ बसंत मिश्रा को 45 वर्षो से अनवरत देश विदेश के जंगलों में की गई वन्यजीव फोटोग्राफी और फोटो पत्रकारिता के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है।
डॉ मिश्रा विगत लंबे समय से वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी कर रहे है,,अफ्रीका समेत भारत और दुनिया के सभी जंगल घूम चुके हे। फोटो पत्रकारिता,नेचर और वन्यजीव फोटोग्राफी के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय सम्मान व अनेकों राष्टीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है ।