इन्दौर | प्रदेश की पहली एमबीबीएस और सेवा, त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति पद्मश्री डॉ. भक्ति यादव का जन्म शताब्दी वर्ष पर पुण्य स्मरण किया गया। यादव समाज कोर कमेटी के अध्यक्ष गुलशन यादव के आव्हान पर राजीव आवास विहार चौराहे स्थित डॉ. भक्ति यादव के प्रतिमा स्थल पर आयोजित एक फूल डा. भक्ति माँ के नाम कार्यक्रम में अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. निशांत खरे, डॉ. अशोक यादव, डॉ. रमन यादव, डॉ. आरडी यादव, पुरुषोत्तम यादव ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। संचालन वीरसिंह यादव ने किया। इस अवसर पर गौरव यादव, रामकिशोर यादव, डॉ. चंद्रजीत यादव, डॉ. आरसी यादव, जगन्नाथ यादव, चैनसिंह यादव, अमरसिंह यादव, लखन यादव, एसएम यादव उपस्थित रहे।

