अलीज़ा को हराने के लिये जिनी ने लिया अनदेखा अवतार!

FEATURED लाइफ़स्टाइल

 अलादीन: नाम तो सुना होगा बगदाद की जादुई दुनिया के  सफर पर ले जा रहा है। यह सफर जिनी के बिलकुल नये अवतार में आने के साथ एक दिलचस्‍प मोड़ ले चुका है, क्‍योंकि  वह अपने प्‍यारे दोस्‍त अलादीन की जिंदगी बचाने की कोशिश कर रहा है।

इल्‍मी बाबा ने उसे वहां भेज दिया है, जहां उसके पिता हैं, वहीं अलादीन खुद को ऐसी जगह पर कैद पाता है जहां जिनी, अलीज़ा द्वारा चिराग में कैद है। अलीज़ा अपने मंत्रों से जिनी को और भी ज्‍यादा शक्तिशाली प्राणी बना रही है।

अलादीन ने जिनी को इस खतरनाक स्थिति से बचाने के लिये कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। अलीज़ा को जब पता चलता है कि अलादीन जिनी और उस चिराग पर अपने नियंत्रण पाने वाला है, तो वह अलादीन को मारने की कोशिश करती है।

यह जानकर कि अलादीन की जिंदगी खतरे में है, जिनी एक नीले रंग के विशालकाय प्राणी में बदल जाता है, जिसके पास असीम ताकत है। अलीजा को अपने किये की सजा देने के लिये जिनी अपने नये अवतार में अलीजा के बुरे कामों का अंत कर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *