गंगा स्नान को जा रहे लोगों की मोटरसाइकिल वाहन से टकराई,दो मरे

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

हरदोई, 23 नबम्बर(वार्ता) उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले में गंगा स्नान के लिए जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दो लोगो की मौत हो गयी तथा एक घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि सुरसा क्षेत्र में हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर मझिला पुल के निकट अज्ञात वाहन ने शुक्रवार सवेरे गंगा स्नान के लिए जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। घटना में सियाराम (40) की मौके पर मौत हो गई,जबकि अरूण (35) ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सूत्रों के अनुसार इनके साथी हरिश्चंद्र का उपचार प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा है। तीनों बाइक से गंगा स्नान के लिए राजघाट जा रहे थे। मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजा थे।
सं तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *