इशिका शाही अपने नए शो ‘तू या कोई नहीं’ के साथ वापस आ गई हैं। शो ‘डेल्यूजनल डिसऑर्डर’ (भ्रम की बीमारी) पर आधारित है और इसमें मायरा नाम की लड़की की कहानी दिखाई गई है। मायरा का असलियत को देखने का नज़रिया उसकी भावनाओं और मानसिक स्थिति से बहुत ज़्यादा प्रभावित होता है। इशिका शाही ने कहा, “यह कहानी किसी परफेक्ट प्यार के बारे में नहीं है। यह इस बारे में है कि कैसे प्यार असलियत और पहचान को धुंधला कर सकता है। मैं ऐसे किरदारों को दिखाना चाहती थी जो हमेशा सही फैसले नहीं लेते, लेकिन अपनी कमियों और भावनाओं के साथ असली लगते हैं।”मुख्य भूमिका निभाने वाली प्रियांशी यादव ने कहा, “बागी, वफादार और गुस्सैल। मायरा ‘जेन ज़ी’ (Gen Z) की लड़की है जो प्यार में डूबी हुई है। वह कई मामलों में नासमझ है और अक्सर अपनी भावनाओं के आधार पर फैसले लेती है, लेकिन साथ ही वह बहुत वफादार भी है।


1 thought on “वापस आ गई हैं इशिका ”
Comments are closed.