ईशान और शहत  ने पेश किया डेस्टिनी

मनोरंजन

पंजाबी सिंगर-सॉन्गराइटर ईशान और उभरती हुई लोकप्रिय आइकन शहत गिल ने साथ मिलकर डेस्टिनी पेश किया है। यह एक रोमांटिक डुएट है, जो दिखावे या पल भर की भावनाओं के बजाय सच्चाई और गहरे भरोसे पर आधारित क्लासिक रोमांस को सामने लाता है। ईशान बताते हैं हम एक और आम लव सॉन्ग बनाने की कोशिश नहीं कर रहे थे। ‘डेस्टिनी’ बहुत सच्ची भावना से निकला है। शहत गिल कहती हैं किसी से प्यार करने में एक अजीब-सी खूबसूरती और रोमांच होता है। इस गाने की भावनात्मक साफ़गोई ने मुझे तुरंत आकर्षित किया। ‘डेस्टिनी’ की जो नरमी है, वही मुझे सबसे ज़्यादा पसंद आई।