दिल्ली में ‘भूत बंगला’ का  प्रमोशन 

मनोरंजन

‘भूत बंगला’ को लेकर अभी से ज़बरदस्त बज़ बना हुआ है। हाल ही में रिलीज़ हुए इसके ट्रेलर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिससे लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। इसी क्रेज़ को देखते हुए फिल्म की कास्ट अक्षय कुमार, वामीका गब्बी और राजपाल यादव प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे, जहाँ फैंस का एक हुजूम उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ा।प्रमोशन के दौरान वेन्यू पर इतनी भीड़ थी कि पैर रखने की जगह नहीं बची। जब अक्षय, वामीका और राजपाल ने भीड़ के साथ डांस किया और उनसे बातचीत की, तो वहां का माहौल एकदम इलेक्ट्रिक हो गया। फैंस की सीटियां और तालियां रुकने का नाम नहीं ले रही थीं, जिससे यह इवेंट एक बड़े जश्न में बदल गया।