आमिर , प्रीति  और सनी  हॉट सीट पर

मनोरंजन

कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 18 की शुरुआत एक शानदार स्टार-स्टडेड शाम से होने जा रही है, जहाँ आमिर ख़ान और प्रीति ज़िंटा के साथ सनी देओल पहली बार कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठेंगे। इस ओपनिंग एपिसोड में उनके साथ होंगे शो के लीजेंडरी होस्ट अमिताभ बच्चन। यह सीज़न ‘सोचना पड़ेगा’ थीम पर आधारित है, जो ज्ञान के इस्तेमाल की ताक़त का जश्न मनाता है।सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न द्वारा साझा किए गए लेटेस्ट प्रोमो में आमिर ख़ान मेगास्टार से पूछते हैं, “आपने कहा है आपके प्रोमो में ‘सोचना पड़ेगा’, तो क्या सोचना पड़ेगा?”