सैयामी  ने पूरा किया गोल्ड कोस्ट मैराथन

मनोरंजन

अभिनेत्री और फिटनेस प्रेमी सैयामी खेर ने ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित गोल्ड कोस्ट मैराथन को सफलतापूर्वक पूरा कर अपनी फिटनेस यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित इस मैराथन में यह सैयामी की पहली भागीदारी थी। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की मशहूर रेस को पूरा करने के साथ उन्होंने खुद को इंडस्ट्री की सबसे समर्पित एंड्योरेंस एथलीट्स में से एक के रूप में फिर साबित किया।सालों से सैयामी ने सिर्फ अपने शानदार अभिनय से ही नहीं, बल्कि एंड्योरेंस स्पोर्ट्स के प्रति अपने समर्पण से भी लोगों का दिल जीता है। वह दो बार आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन पूरा कर चुकी हैं और लगातार अपनी शारीरिक और मानसिक सीमाओं को चुनौती देती रही हैं। लंबी दूरी की दौड़, साइक्लिंग और स्विमिंग उनके लिए सिर्फ फिट रहने का तरीका नहीं, बल्कि उनकी जीवनशैली का अहम हिस्सा है।