भारत का अपना गर्ल ग्रुप W.i.S.H. वापस आ गया है और इस बार वे अपने साथ प्यार के दो बिल्कुल अलग पहलू लेकर आई हैं। चार सदस्यों वाले इस ग्रुप-री, जो, सिम और सुची-ने ‘कसूर’ और ‘दूरी’ के साथ वापसी की है। ये दोनों गाने एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, जो किसी की चाहत बनने के रोमांच से लेकर कुछ खोने के दर्द तक का सफर तय करते हैं। जहां ‘कसूर’ अपने ऑडियो और वीडियो दोनों के साथ रिलीज हुआ है, वहीं ‘दूरी’ इस कहानी में एक गहरा और आत्म-चिंतन वाला पहलू जोड़ता है। मिकी मैकलियरीद्वारा निर्मित, ‘कसूर’ उस एहसास को बयां करता है जब आपको पता चलता है कि कोई आप पर पूरी तरह से फिदा है और आपके जादू में कैद है।

