इन्दौर | आज दोपहर बाद शहर में मौसम में भारी बदलाव के साथ अत्यंत तेज आंधी, वर्षा का दौर चला। तेज आंधी से करीब चालीस स्थानों पर 33 केवी लाइनों, पोल के पास पेड़, विशाल शाखाएं गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली आपूर्ति सामान्य करने के लिए करीब आठ सौ कर्मचारी लगाए गए। साढ़े सात बजे सभी 33 केवी की प्रभावित 20 लाइनों को सामान्य कर दिया गया, कुछ स्थानों पर 11 केवी लाइनों पर पेड़ों की शाखाएं आने से आपूर्ति बाधित हैं, इसे अगले दो घंटों में सामान्य कर दिया जाएगा। अपरान्ह से शाम तक जोन की टीमों ने आपूर्ति संबंधित दो हजार से ज्यादा शिकायतों का समाधान किया। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने पोलोग्राउंड स्थित स्कॉडा कंट्रोल सेंटर से आपूर्ति सुधार की पल पल की जानकारी ली। मुख्य अभियंता आरसी जैन, शहर अधीक्षण यंत्री मनेंद्र गर्ग ने प्रत्येक कार्यपालन यंत्री, जोन प्रभारी से चर्चा की।


1 thought on “तेज आंधी से बिजली लाइनों पर चालीस पेड़ गिरे, तीन घंटे में सभी 33 केवी फीडर से आपूर्ति सामान्य की”
Comments are closed.