(वडोदरा) शादी से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, घटनास्थल पर मौत

मध्य प्रदेश

वडोदरा (ईएमएस)| पादरा के मुजपुर ब्रिज पर बुधवार की रात शादी से लौट रहे मोटर साइकिल सवार दो शख्सों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया| इस हादसे में दोनों युवकोंकी घटनास्थल पर मौत हो गई| जबकि अन्य दो युवक घायल हो गए, जिन्हें वडोदरा के सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जानकारी के अनुसार आंकलाव निवासी 20 वर्षीय मयंक शैलेभाई चावडा और 23 वर्षीय प्रकाश पूनमभाई परमार नामक युवक बुधवार की रात शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर की ओर मोटर साइकिल पर लौट रहे थे| रास्ते में वडोदरा जिले के पादरा में मुजपुर ब्रिज पर दो मोटर साइकिलों के बीच भिड़ंत हो गई| जिसमें बाइक सवार मयंक और प्रकाश नीचे गिर गए| इसी दौरान वहां से गुजरे एक ट्रक दोनों युवकों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया| इस हादसे में मयंक और प्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई| जबकि दूसरी बाइक पर सवार धर्मेश और राजेन्द्र नामक युवक घायल हो गए| दोनों घायलों को वडोदरा के सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| वहीं पुलिस ने मयंक और प्रकाश के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पादरा सरकारी अस्पताल में भेज आगे की कार्यवाही शुरू की|
चेतना/13 दिसंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *