रश्मिका ने ‘शूट किया अंडरवॉटर फाइट सीक्वेंस

मनोरंजन

‘मैसा’ पहली फीमेल-लीड पैन-इंडिया एक्शन फिल्म है, जिसमें रश्मिका मंदाना अब तक के अपने सबसे दमदार और बेखौफ अवतार में नजर आने वाली हैं। मेकर्स ने फिल्म के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी एक्शन सीक्वेंस में से एक की शूटिंग पूरी कर ली है, जो भारत का पहला फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइट सीक्वेंस है!इसके लिए उन्होंने किसी एक्शन डबल का इस्तेमाल नहीं किया। इस सीक्वेंस को पूरा करने के लिए उन्होंने दो दिनों में करीब 20 घंटे पानी के अंदर बिताए। उनकी मेहनत और लगन को देखकर सेट पर मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। यहां तक कि अंडरवॉटर टेक्निकल टीम और डीओपी ने भी कहा कि उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पहले कभी ऐसा परफॉर्मेंस नहीं देखा।’मैसा’ 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक बन गई है, जिसमें पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। अपनी अलग-अलग तरह की भूमिकाओं और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचानी जाने वाली रश्मिका इस फिल्म में ऐसे अवतार में दिखने वाली हैं, जैसा उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया।