नीरू शर्मा अब अपनी कहानियों के जरिए दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर रही हैं। उनकी पहली निर्देशित हिंदी थ्रिलर फिल्म ‘बांद्रा बॉय’ ने न्यूयॉर्क के दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पहचान बनाकर यह साबित कर दिया है कि मजबूत कहानी और स्पष्ट दृष्टि सीमाओं की मोहताज नहीं होती।महज 21 मिनट की इस फिल्म को फ्रेम्स ऑफ न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में सेमीफाइनलिस्ट चुना गया है, जबकि न्यूयॉर्क इंटरनेशनल वुमेन फेस्टिवल में इसे अवॉर्ड विनर के रूप में सम्मानित किया गया है। किसी भी नए निर्देशक के लिए यह उपलब्धि बेहद खास मानी जाती है, लेकिन नीरू शर्मा के लिए इसका महत्व इसलिए और बढ़ जाता है क्योंकि यह उनकी निर्देशन की पहली फिल्म है।

