इन्दौर केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के वार्ड क्रमांक-55 स्थित कंचन बाग में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर 5 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन्दौर सतत् विकास के नए प्रतिमान गढ़ रहा है। इसी क्रम में ये ओपन जिम, सौंदर्यीकरण सहित ये विकास कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात हैं। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला, वार्ड पार्षद श्रीमती पंखुड़ी जैन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

