‘प्यादे’ के टीज़र ने बढ़ाया सस्पेंस, 

मनोरंजन

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रणूतन बहल अभिनीत यह सस्पेंस थ्रिलर सत्ता, साज़िश, रहस्यों और चालबाज़ियों का ऐसा खेल लेकर आ रही है, जहां हर किरदार की अपनी चाल है। फिल्म 11 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़।खेल अब और भी दिलचस्प हो गया है! शाइनिंग मून पिक्चर्स ने अपनी आगामी रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘प्यादे’ का पहला आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है। जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रणूतन बहल अभिनीत इस फिल्म में हर मोड़ पर एक नया ट्विस्ट और हर चेहरे के पीछे छिपा एक अलग राज़ देखने को मिलेगा। शेखर एस. झा के लेखन और निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसे रोमांचक सफर पर ले जाने का वादा करती है, जहां हर किरदार का अपना मकसद है, हर चाल के अपने नतीजे हैं और जो दिखता है, ज़रूरी नहीं कि हकीकत भी वही हो!