टॉप  कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस

मनोरंजन

फिनाले की रेस जैसे जैसे तेज हो रही है, ज़ी टीवी का ‘सा रे गा मा पा’ भी अपने हर नए एपिसोड के साथ मनोरंजन का लेवल बढ़ा रहा है। दमदार परफॉर्मेंस, दिलचस्प खुलासे और शानदार सरप्राइज़ के बीच शो के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स अपने सफर का एक बड़ा पड़ाव पार करने जा रहे हैं। 

शुरुआत से ही मंच पर धमाल मचाते हुए गीताश्री ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ गाने पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस देंगी। उनकी प्रस्तुति के पहले 10 सेकंड में ही बजर बज उठेगा और साथ ही गोल्डन शावर से उनका स्वागत होगा। वहीं, सहजदीप ‘कहीं दूर जब’ गाने की सुरीली प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगे। मीर ‘सजदा’ गाने पर अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे और सभी से स्टैंडिंग ओवेशन हासिल करेंगे। यह पल इसलिए भी खास होगा, क्योंकि यह गाना खुद शंकर महादेवन की कंपोजिशन है। एपिसोड में मीर और मशहूर सूफी गायक बिस्मिल की खास जुगलबंदी भी देखने को मिलेगी, जिसमें तुरही की गूंज के साथ मंच पर शानदार जश्न होगा। इस दौरान बिस्मिल अपनी ज़िंदगी के सफर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी साझा करेंगे। मंच पर जोश का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए अयान ‘बदन पे सितारे’ गाने पर अपनी पावर पैक्ड परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लेंगे। हीं, शिवानी अपनी बारीकियों से सजी गायकी से जजों को प्रभावित करेंगी। उनकी परफॉर्मेंस सुनकर शंकर महादेवन कहेंगे कि उनकी आवाज और गाने के अंदाज़ में दिग्गज गायक उदित नारायण की झलक सुनाई दी। गीत ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ गाने पर मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुति देंगी।  महफिल का समापन कदंब की ‘ऐ अजनबी’ पर दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस से होगा। उनकी गायकी सुनकर जावेद अली खुद को रोक नहीं पाएंगे और उनके साथ गाने लगेंगे।