लॉक अप: सच या सज़ा में ड्रामा बढ़ता ही जा रहा है। जजमेंट डे एपिसोड में कंगना रनौत ज्यूरी के रूप में ‘जनता की आवाज’ बनकर पहुँचीं। सख्त जेलर, फराह खान और रितेश देशमुख लगातार इनमेट्स की जवाबदेही तय कर रहे हैं और किसी भी झूठ या बहानेबाजी को टिकने नहीं दे रहे हैं। ऐसे में कंगना की एंट्री ने रोमांच को और भी बढ़ा दिया है।
फराह खान का ट्रेडमार्क सख्त प्यार और तेज नजर के कारण इनमेट्स हर पल सतर्क हैं, वहीं रितेश देशमुख का शांत पर दबंग अंदाज किसी भी इनमेट को अपने कामों के लिए जवाबदेही से बचने नहीं दे रहा है। इन दोनों ने मिलकर लॉक अप को एक ऐसी जगह बना दिया है, जहाँ ईमानदारी का इनाम मिलता है और धोखे की कीमत चुकानी पड़ती है।
जेलर के रूप में फराह और रितेश के जबरदस्त अंदाज की तारीफ करते हुए कंगना रनौत ने कहा, ‘‘फराह और रितेश ने वही दबदबा बनाया है, जिसकी इस लॉक अप को ज़रूरत है। वो निष्पक्ष हैं, निडर हैं और इनमेट्स को उनकी गलतियों पर टोकने में कभी कोई समझौता नहीं करते।

