‘सा रे गा मा पा’ में मुकाबला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो का रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को पुरानी यादों, जोशीली परफॉर्मेंस और कंटेस्टेंट्स के बीच ज़बर्दस्त म्यूज़िकल टक्कर का शानदार मेल देखने को मिलेगा। एक तरफ दिग्गज संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सदाबहार गानों को सलाम किया जाएगा, तो दूसरी तरफ कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज में सीधी टक्कर देते नजर आएँगे।
बप्पी लाहिड़ी को म्यूज़िकल ट्रिब्यूट देते हुए, ‘जिमी जिमी’ और ‘याद आ रहा है’ गानों की जोशीली प्रस्तुति के साथ एपिसोड की शुरुआत करेंगे। इस जश्न को आगे बढ़ाते हुए, गीत ‘रंभा हो’ और ‘जवानी जानेमन’ पर अपनी परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा देंगी। उनकी परफॉर्मेंस से जज और कंटेस्टेंट्स भी अपनी जगह से उठकर झूमने लगेंगे और हर कोई उनसे एक बार फिर परफॉर्म करने की फरमाइश करेगा। रविवार को मुकाबला और भी कड़ा हो जाएगा, जब कंटेस्टेंट्स ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज में पर्चियाँ उठाकर एक-दूसरे को सीधे म्यूज़िकल मुकाबले के लिए चुनौती देंगे।

