यश राज फिल्म्स ने ‘ऐल्फा’ में आलिया भट्ट और शर्वरी पर फिल्माया गया खास प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो ‘मैसैकर’ रिलीज कर दिया है। फिल्म के एंड क्रेडिट्स के बाद दिखने वाले इस म्यूजिक वीडियो में आलिया और शर्वरी अपने दमदार अंदाज़, बेखौफ एटीट्यूड और ‘ऐल्फा’ होने की परिभाषा को बेहद स्टाइलिश और मनोरंजक तरीके से पेश करती नजर आ रही हैं।
इस हाई-एनर्जी ट्रैक को रोहांश और अबीर ने कंपोज़ किया है, जबकि इसे शिल्पा राव और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज़ दी है। गाने के बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। इस गाने का ऑडियो पहले ही चर्चा में आ चुका था, जब आलिया और शर्वरी ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान इसकी झलक दिखाई थी। इसके बाद से ही फैंस लगातार इस गाने की रिलीज़ की मांग कर रहे थे।

