इंडियन आइडल के मंच जीनत अमान ने अपने आइकॉनिक गीत ‘दम मारो दम’ के साथ जादू फिर से रचा। अंशिका की दमदार और भावपूर्ण प्रस्तुति ने माहौल को पुरानी यादों से भर दिया और यह परफॉर्मेंस एक भव्य जश्न में तब्दील हो गई।ज़ीनत अमान खुद को रोक नहीं पाईं और इस कालजयी गीत पर मंच पर थिरक उठीं। उनके डांस करते ही जजों, प्रतियोगियों और दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। इस पल को और भी यादगार बना दिया कार्तिक आर्यन ने, जो जीनत अमान के साथ डांस फ्लोर पर आ गए। क्लासिक अंदाज़ और समकालीन जोश का यह मेल दर्शकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था।लेकिन इस शाम का सबसे दिल छू लेने वाला पल तब आया, जब ज़ीनत अमान ने अंशिका की प्रस्तुति पर भावुक प्रतिक्रिया दी। उनकी गायकी से अभिभूत होकर उन्होंने प्यार से कहा, “ओह माय डोंबिवली डार्लिंग, आप मेरे लिए इंडियन आइडल की सरताज हो।”

