मुझे मॉनसून की हर चीज़ पसंद है

मनोरंजन

एक्ट्रेस तन्नाज़ ईरानी के लिए मॉनसून सिर्फ़ मौसम का बदलाव नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मौसम है जो शांति, पुरानी यादें और ज़िंदगी की रफ़्तार धीमी करने का मौका देता है। जहाँ बहुत से लोग बारिश के दिनों को चाय और पकौड़ों से जोड़ते हैं, वहीं तन्नाज़ का इस मौसम को मनाने का अपना अलग अंदाज़ है – जिसमें परिवार के साथ समय बिताना, आरामदायक खाना और शांति भरे पल शामिल हैं।तन्नाज़ कहती हैं कि हर साल प्रकृति ही उन्हें अपनी ओर खींचती है। “मुझे मॉनसून की हर चीज़ पसंद है – आसमान का बदलते नज़ारे, गीली मिट्टी की महक, बारिश की आवाज़, ठंडी हवा और अपनी छत पर बैठकर बादलों को देखना। मुझे इस मौसम में अपने पौधों को खिलते हुए देखना भी बहुत अच्छा लगता है। इसमें कुछ बहुत ही सुकून देने वाली बात है।”