फ्रांस में पेट्रोल, डीजल की मंहगाई को लेकर प्रदर्शन, एक की मौत, 106 घायल

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

पेरिस 17 नवंबर (स्पूतनिक) फ्रांस में पेट्रोल और डीजल की मंहगाई को लेकर हुए प्रदर्शनों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 106 से अधिक घायल हो गये। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफे केस्टनर ने कहा कि फ्रांस में पेट्रोल और डीजल की मंहगाई को लेकर शनिवार को हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 106 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
श्री केस्टनर ने कहा, “शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक प्रदर्शनों में 2,44,000 लोगों ने हिस्सा लिया। इन प्रदर्शनों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 106 से अधिक घायल हो गये। इनमें से पांच प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोटें आयी हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान 52 लोगों को हिरासत में लिया गया है।”
इससे पहले स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शन में 47 लोगों के घायल होने की जानकारी दी जा रही थी। स्थानीय समाचार चैनल बीएफएमटीवी के अनुसार प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने रोड जाम किया। कारों द्वारा जमा भीड़ को कुचले जाने की घटना में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गयी और कई घायल हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *