चीनी,गुड़,चना नरम;अधिकांश खाद्य तेलों में टिकाव;गेहूं,चावल महंगे

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश व्यापार

नयी दिल्ली 18 नवंबर (वार्ता) वैश्विक स्तर पर रही गिरावट के बीच स्थानीय बाजार में सामान्य कारोबार रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में अधिकांश खाद्य तेलों में टिकाव रहा। इस दौरान मांग आने से गेहूं और चावल के भाव बढ़ गये जबकि ग्राहकी की सुस्ती से चीनी,गुड़ और चने में नरमी रही। वहीं,दालों में मिश्रित रुख रहा।
तेल तिलहन- समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों में गिरावट का रुख रहा। मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में फरवरी का पाम ऑयल वायदा 74 रिंगिट की गिरावट के साथ शुक्रवार को 1,975 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.20 सेंट की साप्ताहिक गिरावट में सप्ताहांत पर 27.45 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
आलोच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय बाजार में पाम ऑयल के भाव में 75 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही जबकि सूरजमुखी तेल, सरसों तेल ,मूंगफली तेल,सोया तेल और वनस्पति के दाम स्थिर रहे।
सप्ताहांत पर सरसों तेल 10,989, मूँगफली तेल 13,919, सूरजमुखी 10,623, सोया रिफाइंड 9,724, सोया डिगम 9,524, पाम आॅयल 7,985, वनस्पति 8,791 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।
सप्ताहांत पर अखाद्य तेलों में अरंडी 7000, अलसी 8600, महुआ 6500, नीम 8500, चावल छिलका 4400, एसिड आॅयल 4500, चाय केटी 5500 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। तिलहनों में सरसों 5000-5100, तिल सफेद 6000-6500, तिल लाल 5500-6000, खली सरसों 2000-2100, बिनौला 2000-2200 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
अर्चना
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *