‘सिलक्यारा 41’ की घोषणा

मनोरंजन

आमिर खान प्रोडक्शंस (भारत), माइंड ब्लोइंग फिल्म्स (ऑस्ट्रेलिया) और कबीर खान फिल्म्स ने अपनी नई फीचर फिल्म ‘सिलक्यारा 41’ की घोषणा की है। यह फिल्म उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल रेस्क्यू मिशन से प्रेरित है, जिसमें 41 मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चले ऐतिहासिक बचाव अभियान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध टनल विशेषज्ञ एवं ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के गौरव प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स की अहम भूमिका को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। यह वास्तविक घटना 2023 में दुनिया भर की सुर्खियां बनी थी, जब 41 मज़दूर 17 दिनों तक सुरंग में फंसे रहे और एक बड़े बचाव अभियान के बाद सुरक्षित निकाले गए।इस फिल्म की कहानी मशहूर ऑस्ट्रेलियाई स्क्रीनराइटर एंड्रयू अनास्तासियोस (द वाटर डिवाइनर) ने लिखी है और इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार कबीर खान (बजरंगी भाईजान, ’83) करेंगे।