अपनी शादी को लेकर लंबे समय से चल रही अफवाहों के बाद प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने पहली बार खुलकर इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो डबल डेट में दोनों ने बताया कि कैसे एक छोटी-सी गलतफहमी ने तलाक की अफवाहों को जन्म दिया। साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंसी, पोस्टपार्टम और अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर के बारे में भी खुलकर बात की।ए प्रिंस नरूला ने बताया कि उनके एक व्लॉग की बात को लोगों ने पूरी तरह गलत समझ लिया। उन्होंने कहा, “जब मैंने एक व्लॉग डाला था, लोगों ने उसे गलत समझ लिया। उस समय मैं बहुत दबाव में था। युविका की प्रेग्नेंसी चल रही थी और एक वक्त ऐसा था कि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या-क्या संभालूं। उसी समय मैं नया घर भी बनवा रहा था और काम भी कर रहा था। मेरी इच्छा थी कि हमारा बच्चा नए घर में आए। इसलिए मैंने युविका से कहा कि धूल-मिट्टी से एलर्जी से बचने के लिए वह कुछ समय अपनी मम्मी के घर चली जाएं। उसी दौरान मैंने व्लॉग में कहा था कि ‘हम अब साथ नहीं रहते’, मेरा मतलब सिर्फ इतना था कि वो अपने घर पर थीं और मैं अपने घर पर था। लोगों ने इसका मतलब निकाल लिया कि हम अलग हो गए हैं।

